ताज़गी से भरपूर वॉटरमेलन शेक, जानिए गर्मी में पीना क्यों है फायदेमंद

शरीर को ताज़गी नई दिल्ली : तपती गर्मी में कुछ हल्का औऱ हेल्दी लेने का मन करता है जो कि शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ ताज़गी भी दे। ऐसे मौसम में फल का सेवन शरीर को ताज़गी और ऊर्जा प्रदान करता है। वैसे तो कुछ लोगों को फल बिल्कुल नहीं पसंद आता है इसलिए गर्मियों में भी वे इससे दूरी बनाए रखते हैं पर अगर आप चाहें तो इन फलों को शेक के रूप में ले सकते हैं। इसी तरह तरबूज एक ऐसा फल है जिसे अगर आप चाहें तो एक टेस्टी शेक बना कर ले सकते हैं। बनाने में बेहद आसान इस फल के कई फायदे भी हैं जो कि टेस्ट के साथ-साथ सेहत भी देता है।

सामग्री

  • 3 कप बराबर बीज निकला हुआ तरबूज
  • एक कप ठंडा दूध
  • बर्फ के कुछ टुकड़े
  • 2 बड़े चम्मच चीनी

विधि

  • तरबूज, चीनी और दूध को मिक्सर में तब तक मिक्स करें जब तक तरबूज के टुकड़े और दूध अच्छी तरह मिक्स न हो जाएं।
  • अब इसमें बर्फ के टुकड़े डाल कर एक बार और चलाएं।
  • कांच के ग्लास में तरबूज शेक सर्व करें।

तरबूज के फायदे

तरबूज शरीर को ठंडक और ताज़गी देने के साथ-साथ और भी कई गुणों से भरपूर है। लबालब पानी से भरे इस फल के बीज में भी सेहत के कई खज़ाने का राज़ छुपा है जिसकी जानकारी से हम सभी अन्जान हैं। तो चलिये जानते हैं कि क्या हैं तरबूज के फायदे।

  • तरबूज खाकर खुद को फिट रखा जा सकता है। अगर आप मोटापे से परेशान हैं और वज़न कम करना चाहते हैं तो तरबूज का सेवन इस सम्सया से छुटकारा दे सकता है। पानी से भरपूर इस फल को खाने से जहां पेट भी भरा रहता है वहीं फाईबर की मौजूदगी के कारण कमज़ोरी भी महसूस नहीं होती। तरबूज में सिट्रयूलाइन नामक तत्व पाया जाता है जो कि शरीर से फैट को कम करने में सहायक होता है।
  • इसके अलावा इसमें लाइकोपीन नामक तत्व भी होता है जो त्वचा में चमक लाने का काम करता है। अगर रोज़ या हफ्ते में 4 बार तरबूज़ खाएं तो इससे चेहरे का निखार ठीक होता है।
  • शोध में पाया गया है कि तरबूज में एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होने की वजह से यह मधुमेह और पेट के केंसर के लिए बहुत लाभदायक है।
  • तरबूज के नियमित सेवन से कब्ज़ की सम्सया से छुटकारा मिलता है।
  • तरबूज में मौजूद बीटा कैराटिन सेल को दुरूस्त रखने में सहायक होता है जिसके कारण ह्दय संबंधी बिमारियां कम होती हैं।
LIVE TV