दिग्विजय सिंह पहुंचे हरिद्वार, शंकराचार्य से की मुलाकात

शंकराचार्य राजराजेश्वरानंदसंजय आर्य

हरिद्वार। कांग्रेस के दिग्गज नेता और एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह व आचार्य प्रमोद कृष्णम बुधवार को हरिद्वार पहुंचे। जहां वे सीधे कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचे। आरएसएस और भाजपा के बेहद करीबी शंकराचार्य राजराजेश्वरानंद से उन्होंने करीब ढाई घंटे बंद कमरे में वार्ता की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर वार किए, वहीं राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की वकालत की।

‘बिहार में सुशासन बाबू की अगुवाई में बह रही भ्रष्टाचार की गंगा’

अमित शाह पर तीखा हमला करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि अमित शाह अपराधी हैं तथा भाजपा संतों की पार्टी नही बल्कि भ्रष्टों की पार्टी है। उन्होंने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि आजतक भाजपा ने दलितों के लिए क्या किया ये बताएं।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि कभी जो पत्रकार राहुल गांधी के खिलाफत करते थे आज उनकी तारीफ करते हैं। उन्होंने राहुल को पार्टी अध्यक्ष बनाने की वकालत की।

पाक की ‘ना’पाक हरकतों पर भारत ने जड़ा तमाचा, संयुक्त राष्ट्र में कर दिया खात्मे का इंतजाम, हो गई…

जगत गुरु आश्रम में आने पर सफाई देते हुये दिग्विजय सिंह ने कहा कि महाराज शंकराचार्य राजराजेश्वरानंद जी से पुराने संबंध हैं। उनकी कब्जाई गयी ज़मीन मैने उन्हें दिलाई थी। यहां आना कोई नई बात नहीं है। भाजपा भले मुझे धर्म विरोधी कहे मैं धार्मिक रहूँगा। धर्म से राजनीति चलनी चाहिए।

LIVE TV