आंतरिक समस्याओं के कारण रूस में आर्थिक मंदी : पुतिन

व्लादिमीर पुतिनमॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि हाल के वर्षो में मुख्य रूप से आंतरिक समस्याओं के कारण रूस में आर्थिक मंदी आई है।

पुतिन ने संघीय सभा के दोनों सदनों के संयुक्त वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि हालांकि रूस ने विश्व बाजार में प्रतिकूल स्थिति और पश्चिमी देशों के प्रतिबंध का सामना किया है, लेकिन सुस्त अर्थव्यवस्था के लिए आंतरिक समस्याएं मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं।

व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि इन समस्याओं में संसाधनों में निवेश की कमी, आधुनिक तकनीक व पेशेवर श्रम बल की कमी, पर्याप्त रूप से प्रतियोगिता में वृद्धि नहीं होना, देश में घरेलू व्यापार के अनुकूल माहौल नहीं होना आदि शामिल हैं।

पुतिन के मुताबिक, रूसी सरकार ने देश की अर्थव्यव्था को पटरी पर लाने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि रूस आर्थिक स्थिरता तक पहुंचने के करीब है।

LIVE TV