इनमें से एक पत्ती का चुनाव बताएगा आपका भविष्य, मनोवैज्ञानिक भी लेते हैं सहारा

व्यक्तित्वतस्वीरों के माध्यम से व्यक्तित्व का पता करना मनोविज्ञान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हमेशा से रहा है। किसी के व्यक्तित्व को जानने के लिए ये एक अच्छा रास्ता होता है। इस प्रक्रिया से जितनी भी जानकारी आपको मिलती है निश्चित तौर पर वो आपके भविष्य के लिए बेहतर साबित होता है।

कानपुर के प्राइवेट हॉस्टल में लगी आग, 2 की मौत

तस्वीरों के द्वारा व्यक्तित्व का पता करने में कई प्रकार की पिक्चर इस्तेमाल की जाती हैं। ये मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं – एक वो जिन्हें रंग और आकृतियों के आधार पर कुछ इस प्रकार बनाया गया होता है कि आपके मस्तिष्क द्वारा उसमें आकृतियां पहचानना आपकी सोच और आदतों के कई रहस्य खोलते हैं।

चाय की चुस्की लेते ही आठ लोग हुए बेहोश, दो की हालत गंभीर

दूसरा होता है कई आकृतियों में एक को चुनना, इसका महत्व भी पहले वाले की तरह ही है। यहां तस्वीर में दिखाई गई पत्तियों में भी यह नियम लागू होते हैं। इन 6 पत्तियों में जो भी आपको पसंद हों, उन्हें चुनें और जानिए आपका स्वभाव मूल रूप से कैसा है…

व्यक्तित्व

 

  1. ऐश ट्री लीफ

अगर आपको इन सभी में ‘ए’ यानि कि ऐश ट्री लीफ पसंद है, इसका अर्थ है कि आप बेहद शांत और सुलझे हुए व्यक्ति के मालिक हैं। आप दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं लेकिन आपकी सबसे बड़ी समस्या भी यही होती है। अक्सर लोग आपका फायदा उठा लेते हैं और आप दुखी हो जाते हैं।

व्यक्तित्व

 

  1. ओक ट्री लीफ

आप एक आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक है। आपकी सबसे अच्छी खूबी यह है कि अगर आपको किसी को पसंद करते हैं तो उसका पूरा साथ देते हैं और चाहे कुछ भी हो, अंत तक उसका साथ देते हैं। आपकी ये खूबियां दूसरों को बहुत पसंद आती हैं और आप इस कारण कई लोगों के प्रेरणास्रोत भी बन जाते हैं।

व्यक्तित्व

 

  1. सिकामोर ट्री लीफ

आप बेहद महत्वकांक्षी हैं। आप पर अपनी महत्वकांक्षाओं को पूरा करने का दबाव भी होता है, लेकिन इसके साथ ही आप एक प्रकार के भाग्यशाली इंसानों में हैं। आप पर किस्मत मेहरबान होती है और आप इसके लिए हमेशा उसके शुक्रगुजार भी होते हैं। आप प्रकृति के प्रति जितनी कृतज्ञता महसूस करते हैं, आपको उतना ही अधिक इसका और भी अच्छा फल मिलता है।

व्यक्तित्व

 

  1. बर्च ट्री लीफ

आप लोगों के लिए किसी खुदा के समान होते हैं। उदार भाव, दयालु स्वभाव और लोगों के लिए नि:स्वार्थ प्रेम आपकी सबसे बड़ी खूबी है। यही कारण है कि लोगों के बीच आप बहुत जल्दी लोकप्रिय भी हो जाते हैं और हमेशा पसंद किए जाते हैं। लोग आपसे बहुत जल्दी जुड़ जाते हैं और अपने मन की बात, छुपे हुए राज भी बता देते हैं।

व्यक्तित्व

  1. बीच ट्री लीफ

आप बहुत अच्छे विचारक है। किसी भी चीज को एक नजरिए की बजाय आप हर पहलू से देखते हैं। जिस बात को लोग सरसरी निगाह से मात्र देखते हैं, आप उसकी गहराई तक जाने की कोशिश करते हैं। आपकी यही सोच आपकी खूबी भी है और लोगों की नजर में आपको खास भी बनाती है। आपको अपने आसपास भी वही लोग पसंद आते हैं जिनमें यह गहरी समझ और विचारों को परखने की खूबियां हों।

व्यक्तित्व

  1. हॉथर्न ट्री लीफ

अपने आप में आप बेहद अलग हैं। आपमें लोगों को समझने की क्षमता है, एक मनोवैज्ञानिक सोच है। यही बात लोगों को आपके करीब लाती है लेकिन अक्सर लोग आपको गलत भी समझ लेते हैं जो आपको दुखी करता है। आप अगर किसी के प्रेम में पड़ें, तो उसे नि:स्वार्थ भाव से हमेशा प्रेम करते हैं और कभी धोखा नहीं देते।

 

LIVE TV