वोडा और आइडिया को जियो ने पछाड़ा , बनी देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी…

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो अपने परिचालन के तीन वर्ष के भीतर ही देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता बन गई है। वहीं कंपनी के उपभोक्ताओं की संख्या 33.13 करोड़ है। वहीं वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या घटकर 32 करोड़ रह गई है।

 

 

बतादें की रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से पिछले सप्ताह जारी पहली तिमाही के नतीजों के मुताबिक उसकी अनुषंगी कंपनी रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या जून 2019 के आखिर में 33.13 करोड़ है। जहां भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के मुताबिक जियो मई में एयरटेल को पछाड़ते हुए देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता बन गई थी।

पुलिस की नई पहल ! फरीदाबाद में रोटी बैंक की हुई शुरुआत…

देखा जाये तो वोडाफोन आइडिया ने शुक्रवार को सूचित किया कि 30 जून को उसके ग्राहकों की संख्या घटकर 32 करोड़ रह गई। इससे पहले 31 मार्च को कंपनी ने ग्राहकों की संख्या 33.41 करोड़ होने की सूचना दी थी।

लेकिन वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्यूलर के विलय के बाद वोडाफोन आइडिया 40 करोड़ उपयोक्ता के साथ देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी बनकर उभरी थी।

दरअसल रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों को जारी किया था। वहीं नतीजों के हिसाब से कंपनी का मुनाफा सात फीसदी बढ़ गया है। जहां आय में 21.25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। लेकिन कंपनी तेल से लेकर के टेलीकॉम के कारोबार से जुड़ी हुई है।

 

LIVE TV