वोग इंडिया ने वीडियो के जरिए दिखाया विराट-अनुष्का के प्यार का सफर
मुंबई। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का रिश्ता भले ही किसी नाम में न बंधा हो लेकिन दोनों का साथ बिन कहे बहुत कुछ बोलता है। आमतौर पर विराट अपनी और अनुष्का की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं लेकिन इस बार इनके प्यार और दोस्ती के रिश्ते को वोग इंडिया ने वीडियो के जरिए दिखाया है।
सोशल मीडिया पर वोग इंडिया के ऑफिशियल अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में विराट और अनुष्का की पहली मुलाकात से लेकर अबतक का सफर दिखाया गया है। हाल ही में विराट ने अनुष्का के साथ बिताए खाली पलों की तस्वीर शेयर की है।
यह भी पढ़ें: रिलीज से एक दिन पहले सामने आया ‘जग्गा जासूस’ का नया गाना
जहां वीडियो की शुरुआत शैम्पू के सेट से हुई है वहीं इसे हाल ही में विराट की शेयर की गई तस्वीर से खत्म किया गया है। वीडियो में दोनों के साथ को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया गया है। इसमें बताया है कि किस तरह सभी हालातों में दोनों ने एक दूसरे को सपोर्ट किया है।
यह भी पढ़ें: सैफ अली खान की फिल्म ‘कालाकंदी’ का फर्स्ट लुक लॉन्च
वीडियो में साल 2013 की पहली मुलाकात से लेकर, वोग ब्यूटी अवार्ड, युवराज की शादी, वैलेटाइन डे और वीमेंस डे के पोस्ट सभी छोटी से छोटी बात का जिक्र किया गया है। वोग इंडिया ने यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।
बता दें, बीते दिन ही विराट ने इंस्टाग्राम पर अपनी और अनुष्का की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों खाली पलों में एक दूसरे के साथ काफी खुश दिख रहे हैं। दोनों की यह तस्वीर कार के अंदर की है। इस तस्वीर को अबतक 14 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
If there’s one thing you need to watch today, it’s this.https://t.co/u2102Rwerh pic.twitter.com/3OhB15ph2c
— VOGUE India (@VOGUEIndia) July 13, 2017
वीडियो सोर्स- Faiz Kazi