
मलाइका अरोड़ा ने वेलेंटाइन डे से पहले अर्जुन कपूर के लिए अपने इश्क का इजहार कर दिया है। मलाइका ने अर्जुन के एक मैसेज का कुछ इस अंदाज में रिप्लाई किया है कि जिसे पढ़ यही लगता है कि मलाइका भी अर्जुन को पसंद करती हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों खुलेआम एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन इस जोड़े ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है।

कई बार ऐसा हुआ है जब मलाइका और अर्जुन को एक साथ स्पॉट किया गया है। अगर ऐसे में कुछ टाइम पहले की बात करें तो अर्जुन और मलाइका डिनर डेट के लिए एक होटल में पहुंचे थे जहां मलाइका उनके काफी नजदीक नजर आई थीं। इस डिनर डेट के बाद दोनों की शादी की खबरें मिली थी।
जानिए किन खिलाड़ियों ने सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत की हासिल…
अर्जुन कपूर के मैसेज का रिप्लाई
अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है जिसके नीचे मलाइका ने एक बेहद खूबसूरत कमेंट कर एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया है। अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की एक फोटो शेयर की। इस फोटो में अर्जुन कपूर की उम्र लगभग 2 से 3 साल की लग रही है।
इस फोटो में अर्जुन मासूमियत से बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने हाथ में एक घड़ी भी पहन रखी है। इस फोटो में अर्जुन कपूर कैसे लग रहे हैं ये मलाइका ने उनके फैंस को बताया है।
So finally here is my first look for Panipat 😉😛😄 !!! #Angryyoungman #mrgrumpy #poser4life #baldjun pic.twitter.com/fMIVwBmGWu
— arjunk26 (@arjunk26) February 10, 2019
अर्जुन कपूर ने अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “तो आखिरकार ये रहा पानीपत के लिए मेरा पहला लुक।
‘ताज़ संरक्षण’ पर टेढ़ी हुईं सुप्रीम कोर्ट की नजरें, योगी सरकार को जमकर लगी फटकार
“ इस फोटो के नीचे कई हस्तियों ने कमेंट किया। इस पर मलाइका ने जो कमेंट किया उसने एक बार फिर साबित कर दिया कि दोनों के बीच कुछ बहुत जोरो-शोरों से चल रहा है। मलाइका ने अर्जुन की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘Hahaha too cute….’ मलाइका ने अर्जुन को क्यूट बताया है।