विश्व युद्ध का अलार्म! इन 4 जगहों पर पड़ोसी देशों से संघर्ष जारी

कोरोना संकट के बीच किसी भी समय तीसरे विश्व युद्ध का अलार्म बज सकता है। दरअसल दुनिया में चार जगहों पर पड़ोसी देशों को साथ इन दिनों संघर्ष चल रहा है। इसमें सबसे बड़ा जंग का मैदान रूस के करीब में देखा जा सकता है जहां अर्मेनिया और अजरबैजान जमीन के लिए एक दूसरे के खून के प्यासे हो चुके हैं। आपको बता दें कि मिसाइल, तोप, टैंक से युद्ध के बीच अजरबैजान ने अर्मेनया पर ड्रोन अटैक भी शुरु कर दिया है।

आपको बता दें कि अर्मेनिया औऱ अजरबैजान के बाच सीधी जंग हो रही है। वहीं अन्य देशों के बीच भी तनाव बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। भारत-चीन की सेनाएं भी इन दिनों आमने सामने ही खड़ी दिख रही हैं। वहीं साऊदी अरब और ईरान के बीच भी तनाव चरम पर है। जबकि पाकिस्तान और तुर्की की साजिश के खिलाफ रूस जल्द ही बड़ी कार्रवाई कर सकता है। जबकि चीन और ताइवान के बीच तनातनी बढ़ी हुई है।

आपको बता दें कि सऊदी अरब ने भी ईरान में 10 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि सऊदी अरब और ईरान एक दूसरे के खिलाफ युद्ध का ऐलान कर सकते हैं।

LIVE TV