विश्व कुश्ती चैंपियनशिप : भारत की उम्मीदें विनेश, पूजा, बजरंग पर

विश्व कुश्ती चैंपियनशिपपेरिस। राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता विनेश कुमारी और एशियाई चैंपियन बजरंग पुणिया पेरिस में सोमवार से शुरू हो रही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती का नेतृत्व कर रहे हैं। यह चैम्पियनशिप आज से शुरू होकर 26 अगस्त को समाप्त होगी।

इसी वर्ष दिल्ली में आयिजित एशियाई चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाली विनेश महिलाओं की 48 किग्रा में अपनी चुनोती पेश करेंगी। हालांकि, वीनेश ने रियो खेलों के दौरान चोट लगने से वापसी के बाद एशियाई चैम्पियनशिप में 55 किग्रा में रजत जीता था, लेकिन वह अपनी पसंदीदा 48 किलोग्राम श्रेणी में वापस आ गई हैं।

इस चैम्पियनशिप में 22 वर्षीया विनेश के अलावा अन्य फोगाट बहनों में से कोई भी हिस्सा नहीं ले रहा है, क्योंकि गीता और बबिता ने चयन प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया था, जबकि उनकी छोटी बहनों रितू और संगीता इसमें विफल रही थीं।

राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला पहलवान पूजा ढांडा के प्रदर्शन पर सबकी निगाहें होंगी। पूजा ने चोट से उबरने पर लम्बे समय बाद वापसी की है। पूजा 58 किलोग्राम में चुनौती पेश करेंगी।

इसके अलावा, 58 किलोग्राम में रियो ओलम्पिक में कांस्य पदक पर पहुचने वाली भारत की स्टार महिला पहलवान साक्षी 60 किलो वजन में खेलेंगी। साक्षी ने इसी वर्ष दिल्ली में आयोजित सीनियर एशियाई चैम्पियनशिप में 60 किलोग्राम वर्ग का रजत पदक जीता था।

इस चैम्पियनशिप के लिए दो श्रेणी में योग्य होने के बाद, साक्षी गुरुवार को 60 किलो वजन में दावेदारी पेश करेंगी। ऐसे में भारतीय प्रशंसक साक्षी से बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रहे हैं।

वर्ष 2013 बुडापेस्ट में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप पुरुष फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग भी पदक जीतने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। दिल्ली एशियन चैम्पियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बाद वह अपने आत्मविश्वास के साथ स्वर्ण की तरफ नई शुरुआत करेंगे।

60 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में बुडापेस्ट में कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग ने अब 65 किलोग्राम के लिए एक वजन जम्प किया है। हालांकि, उन्हों अपने नए वजन में बहुत आसानी से फिट हो गए, क्योंकि उन्होंने कुछ महीनों पहले इस श्रेणी में एशिया के सर्वश्रेष्ठ पहलवानों को पराजित किया है। हालांकि उन्होंने 10 दिन पहले ही विश्व चैंपियनशिप खेलने के लिए टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

बजरंग के अलावा ओलंपियन संदीप तोमर पर नजरें होंगी, जो 57 किलोग्राम में प्रतिस्पर्धा करेंगे। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। अन्य फ्रीस्टाइल पहलवानों में अमित धनकर (70 किग्रा), प्रवीण राणा (74 किग्रा) और सत्यव्रत कादियान (97 किग्रा) हैं, जिन्हें इस चैंपियनशिप के बाद अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उनसे भी देश को पदक लाने की उम्मीद है।

LIVE TV