लंदन में विराट और अनुष्का बिता रहे क्वालिटी टाइम, तस्वीरें वायरल

विराट और अनुष्काबीते दिनों भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के ब्रेकअप की खबरें आ रही थीं लेकिन दोनों साथ में स्पॉट किए गए। विराट और अनुष्का शर्मा साथ में इन दिनों छुट्टियाँ मनाने लंदन गये हुए हैं।

विराट और अनुष्का शर्मा लंदन में एक साथ शॉपिंग बैग्स लिए नजर आए हैं। दोनों एक ही जैसे कपड़ों में सड़कों पर देखे गये।

विराट अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर अनुष्का के साथ समय बिताने आए हैं। विराट अभी वेस्टइंडीज दौरे पर हैं। अनुष्का भी जल्द ही यूरोप में शाहरुख़ खान के साथ शूटिंग पर जाने वाली हैं।

अब एक बार फिर अफवाह और गॉसिप का दौर शुरू हो गया है कि आखिर इन दोनों के बीच चल क्या रहा है। अपने रिश्ते के बारे में विराट और अनुष्का शर्मा कभी भी खुलकर नहीं बोले।

LIVE TV