विधायक अदिति सिंह और उनकी बहन के खिलाफ लगाए गए अभद्र पोस्टर, सियासत गर्म

रायबरेली की सदर सीट से विधायक अदिति सिंह और उनकी बहन देवांशी सिंह के खिलाफ पोस्टर के जरिये अभद्र टिप्पणी की गई। दोनों के खिलाफ जगह पोस्टर लगाए गए हैं। जिसमें उनकी तस्वीर के साथ अभद्र टिप्पणियां लिखी हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। जानकारी के मुताबिक, ऐसे पोस्टर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी बांटे गए हैं। वहीं, इन पोस्टर पर जिले की सियासत गर्मा गई है। एसपी श्लोक कुमार का कहना है कि यदि कोई शिकायत मिलेगी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि शनिवार को ही कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं अदिति सिंह ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रियंका वाड्रा वाकई में यदि महिलाओं की बेहतरी की बात करती हैं तो उन्हें पहले कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ व पंजाब में महिलाओं को फ्री बस, फ्री स्मार्टफोन देने चाहिए। कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि झूठी प्रतिज्ञा न करें। भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार जिले में पहुंचने पर उनका चुरुवा से लेकर जिला मुख्यालय तक जगह-जगह स्वागत हुआ।

LIVE TV