विधानसभा में हो सकते हैं उपाध्यक्ष के चुनाव, देखें कौन किस पार्टी से उतरेगा मैदान में

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होने के आसार बनने लगे हैं। कांग्रेस ने जहां विधायक हिना कांवरे को उम्मीदवार बनाया है, वहीं भाजपा भी जगदीश देवड़ा को चुनाव मैदान में उतारने का मन बना रही है।

राज्य विधानसभा का अध्यक्ष एन पी प्रजापति को चुना जा चुका है, अब उपाध्यक्ष का चुनाव होना है।

सत्ताधारी कांग्रेस ने हिना कांवरे को उम्मीदवार बनाया है, कांवरे ने आज नामांकन भी जमा कर दिया है।

वहीं, भाजपा में उपाध्यक्ष के लिए मंथन का दौर जारी है। भाजपा जगदीश देवड़ा को उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही हैं।

बिहार में नक्सलियों ने किया मजदूरों का अपहरण

राज्य में अब तक परंपरा रही है कि, सत्तापक्ष का अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना जाता रहा है और विपक्ष से उपाध्यक्ष चुना जाता था, लेकिन इस बार अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच काफी तनातनी हुई।

यही वजह है कि कांग्रेस ने अब उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

LIVE TV