विदेशों में भी गुरु पूर्णिमा का महत्त्व, बड़ी संख्या में विदेशी शिष्य पहुँचे संगम नगरी

REPORT-SYED/PRAYAGRAJ 

आज  पूरे  देश  में   गुरु  पूर्णिमा  का  पर्व  मनाया  जा  रहा  है. प्राचीन  काल  से  चले  आ  रहे  इस  पर्व  का  मुख्या  उद्देश्य  गुरु का  साम्मान  करना  होता  है.

संगम नगरी इलाहाबाद में गुरु पूर्णिमा का अनोखा नज़ारा देखने को मिल रहा है। यहाँ भारी संख्या में गुरु पूर्णिमा के पर्व को मानाने के लिए विदेशी आये हुए है। सात समंदर पार से आयी इनकी टोली विशेष तौर पर गुरु पूर्णिमा के पर्व को मानाने आयी है ।
गुरु पूर्णिमा

आज गुरु पूर्णिमा का पर्व है। क्रिया योग में ध्यान लगाएं ये सभी विदेशी गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में संगम नगरी इलाहाबाद आये हुए है। योग गुरु योगी सत्यम से आशीर्वाद और उनको धन्यवाद देने के लिए कई अलग अलग देशों से ये लोग आये हुए है।

आये हुए विदिशी शिष्यों ने अपने गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया । क्रिया योग आश्रम के संस्थापक योगी सत्यम ने सभी विदेशी और देश के शिष्यों के  माथे पर चनदन लगाकर आशीर्वाद दिया।

बिलसंडा के स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र मे विधायक व सीएमओ का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हडकंप

ख़ास बात ये है कि विदेशों में गुरु पूर्णिमा के महत्त्व के बारे में लोग जानते है ये बड़ी बात है।इंसान गुरु द्वारा दिए गए ज्ञान व भक्ति की शिक्षा से जीवन में निरंतर आगे बढ़ता है। उनके मार्गदर्शन, आशिर्वाद से वह सफलता की बुलंदियों को छूता है।

इंसान जितना आगे बढ़ता है सच्चे गुरु की जरूरत उतनी ही पड़ती है। हमारे संवाददाता सैय्यद आकिब रज़ा ने बात की गुरु योगी सत्यम और विदेश से आये शिष्यों से

LIVE TV