सपा को चुनाव से पहले बड़ा झटका, प्रत्याशी विक्रम भाटी की मौत

गौतमबुद्ध नगर। समाजवादी पार्टी को सूबे में अगले साल होने वाले चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। सपा के दादरी विधान सभा प्रत्याशी और कद्दावर नेता विक्रम भाटी का निधन हो गया है।

विक्रम भाटी का निधन

उत्तर प्रदेश की दादरी विधानसभा सीट से सपा के घोषित उम्मीदवार विक्रम भाटी लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के एम्स में चल रहा था। एम्स में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

विक्रम भाटी का निधन सपा के लिए झटका

राज्य में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव की दादरी सीट के लिए पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार घोषित किया गया था। पिछले कुछ दिनों से वहे बीमार चल रहे थे। उन्हें लीवर संक्रमण हो गया था। इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था।

सपा को अब फिर से दादरी विधान सभा क्षेत्र प्रत्याशी तलाशना होगा क्योंकि विक्रम भाटी की मौत से फिलहाल राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। हालांकि, टिकट की चाहत रखने वालों की लंबी फेहरिस्त है, लेकिन जनता के बीच पैठ बनाये हुए प्रत्याशी को ढूंढना पार्टी के लिए मुश्किल होगा। विक्रम भाटी के निधन से अन्य पार्टियों को भी अपनी चुनावी रणनीति बदली पड़ेगी।

अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत मूल रूप से दादरी के विक्रम भाटी ने सपा में युवा नेता के रूप में की थी। लेकिन कुछ कारणों से उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस दौरान वह अखिल भारतीय पंचायत परिषद के अध्यक्ष भी रहे। वो इसके बाद एक बार फिर सपा की साइकिल पर सवार हो गए और जिला गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष बने।

LIVE TV