बिजली के खराब उपकरणों को घर में रखने से बढ़ता है वास्तु दोष

घर का वास्तु हमारे जीवन पर बड़ा गहरा प्रभव ड़ालता है। कई बार वास्तु में छोटी-छोटी गलतियों की वजह से माता लक्ष्मी की कृपा नहीं हो पाती। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कई बार कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिसकी हम अनदेखी कर देते हैं लेकिन यही अनदेखी नुकसान और परेशानी की वजह बन जाती है।

  • वास्तु शास्त्र में घर पर मकड़ी के जाले को अशुभ माना जाता है इसलिए मकड़ी का जाला घर में न लगने दें।
  • टूटे हुए आईने से हमेशा नकारात्मक ऊर्जा निकलती रहती है इसलिए घर में जब भी कोई दर्पण या शीशा टूट जाए तो उसे घर से बाहर कर दें।
  • घर में चमगादड़ का प्रवेश अशुभ माना गया है। वास्तु विज्ञान के अनुसार घर में चमगादड़ का आना सूनेपन की निशानी है। घर में कुछ बुरी घटनाएं होने के संकेत होते हैं।
  • घर की दीवारों में दरारों का होना अशुभ होता है इसलिए जहां दरार हो उसकी मरम्मत करवाएं, दरार का होना धन के लिए अशुभ माना गया है ।
  • नल से पानी टपकते रहने को अशुभ माना गया है। नल से लगातार पानी टपकने से धन की हानि होती है। इसलिए जब भी नल से पानी टपकता हो तो उसे ठीक करा लें।

‘सामान की खरीद पर पक्का बिल तो मिलेगा इनाम’, इस योजना में सरकार दे सकती हैं ये…

  • घर की छत पर कबाड़ और बेकार की चीजों को एकत्र न होने दें।
  • पूजा घर या घर पर कभी भी में बासी फूल को इकट्ठा करके नहीं रखें।
  • घर में खराब पड़े बिजली के उपकरणों को नहीं रहने देना चाहिए।
  • घर में कबूतर का घोंसला बनाना वास्तु विज्ञान के अनुसार अशुभ चिन्ह है। माना जाता है इससे घर पर बड़ी मुसीबत आती है।

LIVE TV