वास्तु के अनुसार इस दिशा में रखें तिजोरी, कभी नहीं रुकेगी धनवर्षा

तिजोरी का वास्तुसभी लोगों की चाहत होती है कि उनके घर में कभी भी धन की कमी न हो। जिससे उनकी हर इच्छा पूरी हो, लेकिन यह तो जरुरी नही है कि आपकी हर इच्छा पूरी हो। आप हमेशा चाहते होगे कि आपके घर से कभी भी लक्ष्मी न जाएं। उनकी कृपा हमेशा आपके ऊपर बनी रहें। जिसके लिए आप न जानें क्या-क्या उपाय करते है।

सही दिशा में तिजोरी रखने से आपके घर से कभी भी लक्ष्मी नही जाएगी। साथ ही मां की कृपा बनी रहेगी। जानिए इन उपायों के बारें में।

प्राय: आभूषण और रुपए आदि आलमीरा के लॉकर में रखा जाता है। भारतीय वास्तुशास्त्र के अनुसार लॉकर दक्षिण दिशा में रखना चाहिए ताकि लॉकर का दरवाजा उत्तर दिशा में खुलना चाहिए। क्योंकि माना जाता है कि धनदेव कुबेर उत्तर दिशा में निवास करते हैं।

  1. वास्तु शास्त्र के अनुसार जोड़ लगाया हुआ लॉकर या अलमारी घर में रखने पर कलह व शोक होता है।
  2. लॉकर या अलमारी आगे की तरफ झुकते हों तो गृहस्वामी घर से बाहर ही रहता है। अलमारी व लॉकर का मुख सदैव पूर्व या उत्तर की ओर खुले।
  3. विधिवत पूजन के बाद ही उसमें वस्तुएँ रखें व हर शुभ अवसर पर इष्ट देव के साथ लॉकर का भी पूजन करें (कुबेर पूजन) ताकि घर में बरकत बनी रहे।

कुबेर भगवान बरसाते हैं धन:- जिस तिजोरी या अलमारी में कैश व ज्वेलरी रखते हैं उसे कमरे में दक्षिण की दीवार से लगाकर रखें। इससे अलमारी का मुंह उत्तर की ओर खुलेगा। इस दिशा के स्वामी देवताओं के खजांची कुबेर हैं। उत्तर दिशा में अलमारी का मुंह खुलने से धन और ज्वेलरी में बढ़ोतरी होती है।

इन्द्र भगवान की कृपा कैसे मिले:- वास्तु विज्ञान में पूर्व दिशा को उन्नति और उर्जा की दिशा कहा गया है। इस दिशा के स्वामी इन्द्र हैं, जो देवताओं के राजा हैं। इसलिए धन-संपत्ति में वृद्धि की आशा रखने वाले को तिजोरी और धन रखने वाली अलमारी को पश्चिमी दीवार से लगाकर रखना चाहिए। इससे तिजोरी और अलमारी का मुंह पूर्व दिशा की ओर खुलेगा और देवराज की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी।

ज्वेलरी इस दिशा में नहीं रखें:- अगर आपकी तिजोरी का मुंह दक्षिण दिशा की ओर खुलता है तो जल्दी से जल्दी तिजोरी का स्थान बदल दें। दक्षिण दिशा का स्वामी यम है। इस दिशा में तिजोरी का मुंह खुलने से रोग एवं अन्य दूसरी चीजों में धन का व्यय बढ़ जाता है। इस दिशा में धन रखने से धन की हानि होती है। वास्तु विज्ञान के अनुसार इस दिशा में ज्वेलरी रखने से ज्वेलरी की वृद्धि रूक जाती है।

कैसे बचें आर्थिक तंगी से:- वास्तु शास्त्र के अनुसार संपत्ति में वृद्धि के लिए जरूरी है कि आपको अपनी मेहनत के अनुसार अच्छी आमदनी हो और आपकी कमाई का कुछ हिस्सा बचे। लेकिन अगर आप पश्चिम दिशा में तिजोरी या धन रखते हैं तो ऐसा होना कठिन होता है। वास्तु विज्ञान के अनुसार इस दिशा का स्वामी वरूण को माना जाता है। इसके कारण इस दिशा में धन रखने से धन पाने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है और धन पानी की तरह खर्च होता है। इसलिए आर्थिक तंगी बनी रहती है।

LIVE TV