उपजिलाधिकारी ने दिलाई नगर पालिका अध्यक्ष सहित 13 वार्ड मेंबरों को शपथ

रिपोर्ट- गुरनाम सिंह

सितारगंज। सितारगंज में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे के साथ शपथ ग्रहण साथ में 13 वार्ड मेंबरों ने भी की शपथ ग्रहण की उपजिलाधिकारी सितारगंज ने सभी को शपथ ग्रहण कराई।

सितारगंज में नगर पालिका परिसर में बड़े उत्साह के साथ नगर वासियों के बीच नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे को शपथ ग्रहण कराया गया जहां हजारों कार्यकर्ता और वरिष्ठ समाज सेवकों सहित सभी लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।

ईवीएम में लापरवाही और चली गई तहसीलदार की नौकरी, जानें पूरा माज़रा

उपजिला अधिकारी निर्मला बिष्ट ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर शपथ ग्रहण प्रोग्राम का शुभारंभ किया। उसके बाद नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे को शपथ ग्रहण कराया गया।

नहीं थम रहा ट्रिपल तलाक, पीड़ित महिला ने PM मोदी से लगाई इन्साफ की गुहार

तदुपरांत 13 वार्ड मेंबरों को भी शपथ ग्रहण कराई गई उसके बाद सभी लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरीश दुबे सहित सभी वार्ड नंबरों को बधाइयां दी।

LIVE TV