ISIS की टॉप रेक्रुटर ‘वाइट विडो’ का रो-रो कर बुरा हाल, घर लौटने को बेताब

वाइट विडोगदाद इस्लामिक स्टेट (ISIS) की मशहूर पोस्टर गर्ल सैली जोन्स उर्फ़ उम्म हुसैन अल-ब्रितानी का आजकल रो-रो कर बुरा हाल है। ISIS के लिए लोगों को भर्ती करने वाली सैली अब खुद घर लौटना चाहती है। 48 वर्षीय सैली जोन्स को ज्यादातर लोग ‘वाइट विडो’ के नाम से जानते हैं।

यह भी पढ़े :-खुलासा : हत्याओं से ज्यादा सेक्स स्लेव के साथ वक्त बिताते हैं ISIS आतंकी

सैली की दोस्त आयशा ने एक टीवी चैनल को दिए बयान में बताया कि सैली अपने बेटे के साथ ब्रिटेन वापस आना चाहती है। लेकिन ISIS उसे ऐसा नहीं करने दे रहा है। सैली का रो-रो कर बुरा हाल है।

आयशा ने बताया कि पिछले साल उसका जिहादी पति जुनैद हुसैन एक ड्रोन अटैक में मारा गया। जुनैद ISIS के लिए डिजिटल अभियान चलाता था। जुनैद और सैली का एक बेटा है, जिसको ISIS से दूर रखने के लिए वो ब्रिटेन वापस आना चाहती है।

यह भी पढ़े :-#ISIS ने निकाला ‘जन्नत का पासपोर्ट’… शर्त है बम फोड़ो… जान दो और कुंवारी हूर पाओ

बता दें 2013 में सैली अपने 10 साल के बेटे के साथ ब्रिटेन छोड़कर सीरिया चली गई थी। सैली ने धर्मपरिवर्तन करके इस्लाम अपनाया था।

सैली काफी लंबे समय तक ISIS की मुख्य रिक्रूटर रही थी।

इसके अलावा अपने पति जुनैद की मौत के बाद सैली ने ट्विटर पर लिखा था कि ‘मुझे अपने पति पर गर्व है जिन्हें अल्लाह के सबसे बड़े दुश्मन ने मारा है।’

LIVE TV