वह फिल्में जिनमें रणबीर को देख डोल गया था दीपिका का दिल, फैन्स भी हुए थे…

बॉलीवुड की पॉवर पैक एक्टर रणवीर सिंह अपना 35वां जन्म दिन मना रहे हैं |  इस खास मौके पर रणवीर सिंह के फिल्म करियर को लेकर कुछ खास बात करते हैं| रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनातों में से एक हैं|  गिनती में बहुत ही कम फिल्में करने के बावजूद रणवीर की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे महंगे कलाकारों में होती है। इसका एक कारण यह भी है कि उन्होंने अपने मात्र 10 साल के फिल्मी करियर में ही अपने अभिनय के दम पर चार फिल्मफेयर अवॉर्ड जीत चुके हैं, और साथ ही बॉलीवुड की हसीन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का दिल भी जीत चुके हैं |

आइए रणवीर सिंह के बेहतरीन किरदारों के बारे में बताते हैं:

फिल्म: बैंड बाजा भारात

बिट्टू शर्मा के किरदार के लिए रणवीर ने ऑडिशन दिया और वह यशराज फिल्म्स की कास्टिंग की मुखिया शानू शर्मा को पसंद आया। फिर उनका यह ऑडिशन आदित्य चोपड़ा तक पहुंचा। उन्हें भी रणवीर पसंद आए। इसके बावजूद इस फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा ने अपने तरीके से दो हफ्ते तक रणवीर सिंह के ऑडिशन लिए। तब जाकर रणवीर बिट्टू शर्मा बने।

फिल्म: लूटेरा

लूटेरा रोमांटिक ड्रामा फिल्म में रणवीर ने वरुण श्रीवास्तव का किरदार निभाया था शुरुआत में जब निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी ने रणवीर को इस फिल्म की पटकथा सुनाई तो उन्हें लगा नहीं कि वह इस किरदार को कर पाएंगे। इसलिए उन्होंने मना कर दिया। लेकिन, जब विक्रमादित्य ने उन्हें सबकुछ अच्छे से समझा दिया तो रणवीर तुरंत इस किरदार को निभाने के लिए तैयार हो गए। बीती 5 जुलाई को ही इस फिल्म ने अपने सात साल पूरे किए हैं।

फिल्म: गोलियों की रासलीला राम-लीला

राम लीला फिल्म में रणवीर एक राम राजाड़ी के किरदार निभाया | फिल्म में शानदार अभिनय के लिए रणवीर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। यह फिल्म भंसाली ने पहले सुशांत सिंह राजपूत को ही ऑफर की थी, लेकिन बाद में इसमें रणवीर सिंह की एंट्री हो गई।

फिल्म: गुंडे

गुंडे फिल्म में रणवीर ने  शानदार किरदार विक्रम बोस का निभाया था | रणवीर ने एक से एक फिल्म में एक्टिंग कर के फिल्म को उचाई तक ले गए हैं  और इसी को देखते हुए  फिल्म में बिक्रम और बाला नाम के दो मुंह बोले भाइयों की कहानी है। ये कोयले की खदानों में बड़े होते हैं और यहीं पर अपना कारोबार जमा लेते हैं। वह अपने सामने बड़े- बड़े तुर्रम खान को भी नहीं टिकने देते। ऐसे कई सुपरहिट फिल्मों में रणवीर ने अपना बेहतरीन किरदार निभाया था|

LIVE TV