यहां टॉयलेट में परोसा जाता है स्वादिष्ट ‘मल’, चटकारे लेकर खाते हैं लोग

वर्ल्ड फेमस रेस्टोरेंटदुबई। दुनियाभर में अनगिनत रेस्टोरेंट है जिनमे से कुछ ही अपनी डिशेज या अनोखे थीम के लिए वर्ल्ड फेमस रेस्टोरेंट बन पाए है। अगर किसी रेस्टोरेंट में खाना अच्छा होता है तो थीम बोरिंग लगता है और जिसमे थीम जबरदस्त होता है उसमे खाना कुछ खास नहीं होता। ऐसा बहुत कम ही रेस्तुरंट्स में होता है जिनमे थीम और खाना मन को छु जाता है। कुछ ऐसा ही है कनाडा के एक रेस्टोरेंट का हाल जिसकी पॉपुलैरिटी जंगल में आग की तरह पूरी दुनिया में फ़ैल रही है।

दरअसल इस रेस्टोरेंट का थीम ‘मल’ यानि ‘पूप’ पर बेस्ड है। इस कारण इसे ‘पूप कैफ़े’ का नाम दिया गया है क्योंकि यहां पर सारी डिशेस पूप के शेप जैसी मिलती हैं। इतना ही नहीं इस रेस्टोरेंट के सारे बर्तन और सोफा सेट्स भी पूप बेस्ड थीम पर आधारित हैं।

वर्ल्ड फेमस रेस्टोरेंट

पूप कैफ़े लिएन गुयेन के दिमाग की उपज है और यह कहना ग़लत नहीं होगा कि लिएन ने अपने कैफ़े को काफी चर्चित कर लिया है। इस कैफ़े कि ख़ास बात ये है कि यहाँ हर डिश टॉयलेट शेप के बर्तनों में परोसी जाती है। पूप कैफे के बर्तन भी अनोखी थीम को ध्यान में रख कर बनाए गए हैं।

वर्ल्ड फेमस रेस्टोरेंट

बैठने की जगहों को भी थीम के हिसाब से बनाया गया है। लिएन को इस अजीबोगरीब कैफ़े का आईडिया ताइवान में आया जब वो अपनी माँ से मिलने गई थीं। ताइवान में लिएन ने ऐसी ही थीम का एक रेस्टोरेंट देखा और उसके बाद ही उनके दिमाग में ऐसा कैफ़े खोलने का आईडिया आया।

वर्ल्ड फेमस रेस्टोरेंट

यहां पूप शेप की मिठाइयां मिलती है जो दिखने के साथ स्वाद में भी बड़ी दिलचस्प लगती है।

वर्ल्ड फेमस रेस्टोरेंट

LIVE TV