लोकसभा चुनाव आते-आते खाली हो जाएगी कांग्रेस?, उमा भारती ने राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी को लेकर किया बड़ा दावा

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अपने तीखे बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इसी बीच उनका एक और बड़ा बयान सामने आया है। अपने बयान के जरिए पूर्व सीएम उमा भारती ने कांग्रेस पार्टी पर करारा वार किया है। शब्दों के तीर से प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि अगला लोकसभा चुनाव आते-आते कांग्रेस पार्टी में केवल राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी ही बचेंगी। तर्क देते हुए उमा भारती ने कहा कि तब तक कुछ नेता कांग्रेस का साथ छोड़ घर बैठ चुके होंगो और जो हमारी पार्टाी में शामिल होने के काबिल होंगे वह हमारे साथ जुड़ चुके होंगे।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता पलटने को लेकर पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कि कमलनाथ खुद अपने लोंगो को संभालने में असफल रहे। उमा भारती ने कमलनाथ को मिस्टर इंडिया कह कर संबोधित किया। दावा करते हुए उन्होंने कहा कि एमपी में कांग्रेस की सरकार कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की वजह से नहीं बनी थी। इसी के साथ उन्होंने कहा था कि एमपी के मतदाताओं ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के चेहरे को देख अपना कीमती वोट कांग्रेस को दिया था। वहीं सिंधिया के पार्टी छोड़ने पर ऊमा भारती ने कहा कि कांग्रेस के हाथ से एक कीमती हीरा निकल गया। अपने बयानों से ऊमा भारती ने कांग्रेस को जखमी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

LIVE TV