लॉकडाउन में इस तरह बोरिंग पति को बनाइए रोमांस किंग

कई महिलाएं इस बात से खुश हैं कि उन्हें अपने पति के साथ ज्यादा वक्त बिताने का मौका मिल रहा है। मगर कई शादीशुदा महिलाएं इस बात से परेशान हैं कि उनके पति बोरिंग हैं। वो दिनभर अपने कामकाज में ही लगे रहते हैं और रोमांस के लिए बिल्कुल समय नहीं निकालते हैं। ऐसी स्थिति में रिश्तों में टकराव बढ़ने लगता है। लॉकडाउन की इस अवधि में आप कुछ टिप्स को अपनाकर उनके अंदर का रोमांस जगा सकती हैं।

ऐसे बनाएं रोमांस किंग:

आपके मन से पार्टनर के लिए प्यार उमड़ रहा है तो आप इसका इजहार करने के लिए उन्हें प्यार से किस कर सकती हैं। अगर मन से इस तरह के भाव आ रहे हैं तो इसमें ज्यादा सोचने की जरुरत नहीं है। दिन की शुरुआत किस के साथ करें।

आपके हस्बैंड मसाज को कभी न नहीं कहेंगे। वर्क फ्रॉम होम करते करते जब उनकी बॉडी आराम मांगे तब आप उन्हें मसाज दे सकती हैं। आप लाइट म्यूजिक लगा लें। अब उनकी गर्दन और पीठ पर हल्की मालिश शुरू करें।

अगर आप इसी इंतजार में रहती हैं कि हर बार वो ही शुरुआत करे तो ये ठीक नहीं है। कभी कभी आपको भी पहल करने के बारे में सोचना चाहिए। अगर आप उन्हें रोमांस के संकेत देंगी तो वो चाहकर भी मना नहीं कर पाएंगे।

लॉकडाउन की वजह से कहीं बाहर जाना संभव नहीं है तो क्यों न आप घर पर ही रोमांटिक डिनर की प्लानिंग कर लें। आपके डेली की बोरिंग लाइफ में भी कुछ नयापन आ जाएगा। आप अपनी और अपने पति की फेवरेट डिश तैयार करें।

कई कपल्स के मुताबिक इंटिमेट रिलेशनशिप में वो कडलिंग करना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। आप एक दूसरे को हग कर सकते हैं। उनके करीब जाकर लेट जाएं। उनसे सटकर लेटे रहें।

आप माहौल की नजाकत को समझें और रात को हसीन बनाने के लिए अपनी पति की फेवरेट लॉन्जरी पहनकर उन्हें सरप्राइज दें। आपकी ये अदाएं उन्हें जरूर घायल कर देंगी।

LIVE TV