योगी सरकार में लेडी सिंघम को मिली कर्तव्य निभाने की सजा!

लेडी सिंघमलखनऊ। लेडी सिंघम के नाम से हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में महिला अधिकारी श्रेष्ठा ठाकुर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को गलत आरोप लगाने के चलते फटकार लगा रही थीं। कुछ वरिष्ठ पुलिस कर्मियों के साथ उनका भी ट्रांसफर कर दिया गया। इस मामले में यह चर्चा जोरों पर है कि योगी सरकार ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हुए अपमान का बदला लेने के लिए उनका ट्रांसफर किया है।

बता दें कि बुलंदशहर स्थित सयाना सर्किल इंचार्ज रहीं ठाकुर ने पांच भाजपा नेताओं को ‘कर्तव्य निभाने से रोकने’ के आरोप में जेल भेज दिया था।

ख़बरों के मुताबिक़ भाजपा के 11 विधायकों ने इस मसले पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की थी।

श्रेष्ठा ठाकुर उस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं से भिड़ गई थीं, जब भाजपा कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठे थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि पार्टी कार्यकर्ता प्रमोद से पुलिस ने हेलमेट ना पहनने पर दो हजार रुपए जुर्माना लिया था।

वहीं भाजपा के शहर अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज ने यह माना कि ‘पार्टी कार्यकर्ताओं का गौरव बरकरार रखने’ के लिए ठाकुर का ट्रांसफर किया गया है। बता दें कि ठाकुर का ट्रांसफर राज्य के ही बहराइच जिले में किया गया।

LIVE TV