इस बच्चे से मिलकर सिहर जाएगी आपकी आत्मा, मिलें लेकिन जरा संभलकर

आजकल सोशल मीडिया पर एक बच्चे की ऐसी डरावनी तस्वीरें शेयर हो रही हैं, जिसमें वो इंसानों का मांस खाता नजर आ रहा है। महज एक साल के बच्चे की ऐसी तस्वीरें देख लोग सकते में हैं और वो समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या ये सच है कि वो इंसानों का मांस खाता है। आज हम इसी राज से पर्दा उठाने जा रहे हैं।

लेकिन जरा संभलकर

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड की रहने वाली एक महिला एमी लुइस ने एक साल पहले अपने बेटे को जन्म दिया था। डॉक्टरों ने बड़ी मुश्किल से बच्चे को महिला के गर्भ से निकाला था, लेकिन बाहर आकर बच्चा न तो रोया और न ही उसकी सांसें ही चल रही थीं।

लेकिन जरा संभलकर

डॉक्टरों ने तुरंत बच्चे को देखा, लेकिन सच में उसकी धड़कन नहीं चल रही थी। इसके बाद डॉक्टरों ने लुइस और उनके पति को बताया कि बच्चे की नाल अलग हो गई है और उसकी सांसें भी नहीं चल रही हैं। ये सुनकर लुइस और उसके पति बदहवास हो गए।

हालांकि उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी और भगवान से प्रार्थना करने लगे कि उनका बच्चा फिर से जिंदा हो जाए। आखिरकार उनकी प्रार्थना सफल हुई और कुछ ही मिनटों में बच्चे की सांसें चलने लगी।

लेकिन जरा संभलकर

लुइस ने बताया कि ये किसी चमत्कार से कम नहीं था। लुइस ने उस दिन की कहानी बताते हुए कहा कि जब मैंने पहली बार अपने बच्चे को अपनी गोद में लिया तो ऐसा लगा जैसे पूरी दुनिया धुंधली सी हो गई है। इसके बाद धीरे-धीरे दिन गुजरने लगे और बच्चा भी बड़ा होने लगा।

माल्या 88 हजार पाउंड लीगल कोस्ट के रूप में यूएसबी को चुकाएं-यूके कोर्ट

लुइस ने अपने बच्चे के पहले जन्मदिन पर कुछ अलग करने की सोची। उसने बताया कि जो बच्चा मरकर वापस आया हो, उसके पहले जन्मदिन पर जॉम्बी थीम से बेहतर फोटोशूट और क्या हो सकता है। इसलिए लुइस ने अपने बेटे का फोटोशूट कुछ अलग अंदाज और डरावने अंदाज में कराया, जिसे देखकर दुनिया अचंभित हो गई।

LIVE TV