पीएम मोदी पर तान दी बंदूक, बुरहान वाली के लिए खुलेआम दुआएं
आतंकी संगठन जमात उल दावा का चीफ हाफिज सईद पाकिस्तान में देखा गया है। लाहौर में आतंकी हाफिज सईद की मौजूदगी में भारत में मारे गए हिजबुल मुजाहिद्दीन के पोस्टर ब्वॉय बुरहान वानी के लिए दुआएं की गईं। इसी आयोजन के दौरान हाफिज सईद खुलेआम मंच पर बैठा दिखा।
Pakistan: Seen at terror mastermind Hafiz Saeed's 'prayer meet' in Lahore pic.twitter.com/5uUwODpRlh
— ANI (@ANI) July 13, 2016
इस दौरान मौजूद लोगों भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी बताते पोस्टर दिखाए गए। इस कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर बंदूक ताने बच्चे भी दिखाई दिए हैं। कई लोगों ने ‘गो इंडिया गो बैक’ के नारे भी लगाए।
Pakistan: JuD chief, Hafiz Saeed seen in Lahore conducting prayer meeting for slain terrorist Burhan Wani (July 12) pic.twitter.com/xkhnVTNwaY
— ANI (@ANI) July 13, 2016
न्यूज एजेंसी एएनआई ने इन तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर किया है। बताया गया है कि यह तस्वीरें 12 जुलाई की हैं। इस दौरान बुरहान की याद में हाफिज सईद ने सभी लोगों के साथ दुआ पढ़ी। लोगों ने भारत विरोधी नारे लगाए।