लाटरी सिस्टम के माध्यम से प्रधान का चुनाव, ऐसे चुने गए ग्राम प्रधान

Report- UMAKANT MISHRA

मऊ- मऊ जिले में कोर्ट के आदेश पर जिलाधिकारी द्वारा एक ग्राम के प्रधान पद का चुनाव लाटरी सिस्टम के माध्यम से किया गया है। 10 सदस्यों ने लाॅटरी सिस्टम के माध्यम से अपना वोट दिया। जिसके बाद दोनों दावेदारों के पक्ष में 05-05 मत पङे। जिसके बाद मामला बराबरी का होने के बाद लाॅटरी सिस्टम के माध्मय से चुनाव किया गया। जिसके बाद ग्राम प्रधान के नाम की घोषणा किया गया।

दरअसल चयनपुर ग्राम सभा के प्रधान के मौत हो जाने के बाद पद रिक्त हो गया। जिसके बाद वरिष्ठता के आधार पर चयनित कर दिया गया था। लेकिन उसकों लेकर लोग न्यायालय में गये थे। जिसके बाद न्यायालय ने आदेश दिया था कि सभी सदस्यों को बुला कर आपसी सहमति के आधार पर प्रधान का चयन किया जाये।

उसी आदेश के अऩुसार जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में सभी सदस्यों को बुला कर ग्राम प्रधान के चयन करने की पक्रिया को शुरु किया गया। जिसमें 10 सदस्यों ने अपने मत दिये।

मेयर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, दिए ये निर्देश

जिसमें सीमा देवी और मुराती देवी को पांच पांच मत मिले। जिसके बाद मामला बराबरी का होने के बाद लाटरी सिस्टम का प्रयोग किया गया। जिसमें सीमा देवी को सर्व सम्मति से ग्राम प्रधान चुना गया। जिसके बाद जिलाधिकारी द्वारा उन्हें ग्राम प्रधान पद की जिम्मेदारी को ईमानदारी से करने का दायित्व सौपा गया।

LIVE TV