सर्दियों में लहसुन खाने के हैं इतने फायदे तीसरा है जबरदस्त

खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ लहसुन का प्रयोग सर्दी-जुकाम के घरेलू नुस्खे के रूप में किया जाता है। मगर लहसुन कई अन्य रोगों में बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में इसका प्रयोग बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन पाचन के लिए फायदेमंद होता है इसलिए खाने में इसका प्रयोग रोजाना करना चाहिए। अगर आप रोजाना लहसुन का प्रयोग करते हैं, तो आपको कई जबरदस्त लाभ मिलते हैं।

लहसुन

दांत दर्द में फायदेमंद लहसुन

लहसुन में एंटी बैक्‍टीरियल तत्‍व होते है जो दांत पर सीधा प्रभाव डालते है। लहसुन दांतों के दर्द से भी राहत दिलाने का काम करता है। लहसुन को लौंग के साथ पीसकर दांतों के दर्द वाले हिस्से पर लगाने से दर्द से तुरंत राहत मिलती है।

प्रेग्नेंसी में फायदेमंद है लहसुन

प्रेग्‍नेंसी के दौरान लहसुन का नियमित सेवन मां और शिशु, दोनों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। यह गर्भ के भीतर शिशु के वजन को बढ़ाने में सहायक है। गर्भवती महिलाओं को लहसुन का सेवन नियमित तौर पर करना चाहिए। गर्भवती महिला को अगर उच्च रक्तचाप की शिकायत हो तो, उसे पूरी गर्भावस्था के दौरान किसी न किसी रूप में लहसुन का सेवन करना चाहिए। यह रक्तचाप को नियंत्रित रख कर शिशु को नुकसान से बचाता है। उससे भावी शिशु का वजन भी बढ़ता है और समय पूर्व प्रसव का खतरा भी कम होता है।

क्या आपको पता है कि मुस्लिम क्यों मनाते हैं “ईद ए मिलाद उन नबी”

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे लहसुन

लहसुन में उच्च रक्तचाप की समस्या दूर करने के भी गुण होते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है उन्हें खाली पेट लहसुन का सेवन करना चाहिए। इससे ब्लड सर्कुलेशल को बढ़ना रुक जाता है। इसके साथ ही लहसुन दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

इस खतरनाक बीमारी से जूझने के बाद काम पर लौटीं ये अभिनेत्री

गठिया में भी फायदेमंद लहसुन

गठिया और अन्‍य जोड़ों के रोग में भी लहसुन का सेवन बहुत ही लाभदायक है। लहसुन को नियमित रूप से सेवन करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। अगर आपको लहसुन चबाना पसंद नही है। तो ऐसे में आप सुबह उठने के बाद खाली पेट लहसुन की कली को कैपसूल की तरह भी खा सकते हैं।

LIVE TV