‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की पोस्ट गर्ल का पार्टी पर आरोप- टिकट के बदले मुझसे मांगी गई घूस

कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की कैंपने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की पोस्ट गर्ल ने प्रियंका गांधी के सचिव पर टिकट देने के लिए घूस मांगने का आरोप लगाया है। कैंपेन की पोस्टर गर्ल डॉक्टर प्रियंका मौर्य ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में धांधली चल रही है। प्रियंका मौर्य ने शुक्रवार को ट्वीट कर आरोप लगाया कि, ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं पर टिकट नहीं पा सकी क्योंकि ओबीसी थी और घूस नहीं दे सकी प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह को कल।

सबूत के साथ वीडियो है चैनल पर दिखेगा।’ उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, पार्टी में जो धांधली चल रही है किसी को बोलने की हिम्मत नहीं है। कांग्रेस में जातिवाद के कारण नरेश सैनी को भी पार्टी छोड़नी पड़ी।

बता दें कि बता दें कि डॉ. प्रियंका मौर्य लड़की हूं, लड़ सकती हूं कैंपेन का अहम चेहरा रही हैं। कैंपेन के सभी पोस्टरों में डॉ. मौर्य का चेहरा सबसे आगे दिखता रहा है। सिर्फ यही नहीं कांग्रेस के महिला घोषणापत्र का भी वह चेहरा रही हैं। वह लखनऊ के सरोजिनी नगर सीट से उम्मीदवार मानी जा रही थीं लेकिन उनकी जगह रुद्र दमन सिंह को टिकट दिया गया है।

LIVE TV