पेड़ काटने का किया विरोध तो लड़की को जिंदा जलाया

पेड़
Demo pic

नई दिल्ली। दूषित होता पर्यावरण आज एक गंभीर विषय बन गया है। वातावरण को सुरक्षित रखने के लिए अक्सर पेड़ लगाने और उनकी सुरक्षा की बात कही जाती है। पर किसी लड़की को पेड़ काटने का विरोध करना इतना भारी पड़ सकता है ये आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। दरअसल राजस्थान के जोधपुर में 20 साल की ललिता नाम की लड़की को इस बात पर जिंदा जला दिया गया कि वो पेड़ों को काटने का विरोध कर रही थी।

दिल दहला देनी वाली ये घटना रविवार को हुई, जब गांव के रोड निर्माण में एक सड़क को बाधा मानकर उसे कटा जा रहा था। और तभी इस लड़की ने उस पेड़ को काटने का विरोध किया जिससे बौखलाए सरपंच और गांव के कुछ लोगों ने कथित तौर पर ललिता पर पेट्रोल छिड़क कर उसको आग के हवाले कर दिया।

खबरों के मुताबिक इस हमले में गांव का सरपंच रणवीर सिंह भी शामिल हैं। पुलिस ने रणविर सिंह समेत 10 और लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि सरपंच और बाकी लोगों ने लड़की को पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। उन्होंने कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्दी ही इस मामले में गिरफ्तारियां होंगी।

LIVE TV