लखनऊ : हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज धर्मवीर शर्मा का निधन, राम जन्मभूमि विवाद पर सुनाया था ऐतिहासिक फैसला

कोरोना के कारण हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी तक इस महामारी से कई दिग्गजों की मौत हो चुकी है। वहीं इसी बीच शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति धर्मवीर शर्मा का कोरोना से निधन हो गया। जिसके बाद सीएम योगी ने उनके निधन पर दुख जताया।

आपको बता दें कि सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति धर्मवीर शर्मा श्री राम जन्मभूमि विवाद 30 सितंबर 2010 को लखनऊ पीठ द्वारा सुनाए गए ऐतिहासिक फैसले में शामिल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलने के साथ ही गांव और समाज में शोक की लहर देखी गयी। उनका जन्म दानपुर नगर के हवेली परिवार में हुआ था।

बता दें कि 74 वर्षीय सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति धर्मवीर सिंह वर्तमान में नोएडा के सेक्टर 12 में रहते थे। अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उनका निधन हुआ।

LIVE TV