लंदन में भी सुकून से नहीं रह पाएंगे विजय माल्या, बहुत जल्द खाली करना होगा आलीशान बंगला

अभिनव त्रिपाठी

भारत में भगोड़ा घोषित होने के बाद से बिजनेसमैन विजय माल्या ने लंदन में अपना ठिकाना बनाया। मगर यहां पर भी उनकी मुसीबतें काम होने का नाम नहीं ले रही है। आपको बता दें लंदन में स्थित विजय माल्या के खूबसूरत आलीशान बंगले को कोर्ट की तरफ से खाली करने का आदेश हो गया है। इस घर को बचाने के लिए उसने कोर्ट में अपनी याचिका दायर की थी मगर कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया।

आपको बता दें की स्विस बैंक यूबीएस से माल्या ने काफी ज्यादा कर्ज लिया है, और वह बैंक द्वारा दिए गए तय समय पर कर्ज नहीं चुका पाया। जिसकी वजह से बैंक ने लंदन के बंगले को खाली करने का नोटिस जारी किया था। ये नोटिस मिलने के बाद माल्या ने कोर्ट की तरफ रुख किया था लेकिन उसे बेरंग लौटना पड़ा है। माल्या और स्विस बैंक यूबीएस से काफी समय से कानूनी विवाद चल रहा है जिसकी वजह से इस घर को खाली करने का आदेश दिया गया है।

स्विस बैंक से लिया है दो करोड़ पाउंड का कर्ज

लंदन के रीजेंट पार्क में स्थित 18/19 कॉर्नवाल टेरेस में माल्या का लग्जरी अपार्टमेंट है। जिस पर उनकी 95 वर्षीय माँ ललिता का कब्जा है। कोर्ट ने इस अपार्टमेंट की कीमत लाखों पाउंड से ज्यादा बताया है। लंदन कोर्ट के चांसरी डिवीजन के जज मैथ्यू मार्श ने कहा की माल्या और उसके परिवार को बकाया संपत्ति का भुगतान करने के लिए अतरिक्त समय देने का कोई मतलब नहीं है। इसका बस एक ही जरिया है की माल्या को उसकी इस संपत्ति से बेदखल कर दिया जाए। आपको बता दें की स्विस बैंक ने 2.04 करोड़ पाउंड का कर्ज माल्या को वापस करना है।

घर पर कब्जे के लिए बैंक करेगा आवश्यक कार्रवाई

माल्या की याचिका खारिज करने के बाद अब बैंक उनके आलीशान बंगले को कब्जा करने के लिए आगे की तरफ कदम बढ़ा सकता है। हालांकि माल्या के वकील डेनियल मार्गोलिन ने कहा की हम हाईकोर्ट के जज के इस फैसले की अपील करेंगे क्योंकि इससे हमारे क्लाइंट को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें की माल्या ने लोन लेने के लिए यह घर गिरवी रखा था। जिसके बाद 2019 में एक अदालत ने माल्या को इसमें रहने की अनुमति दी थी जिसका समय 30 अप्रैल 2020 तक था।

LIVE TV