रोहिंग्याओं ने फेसबुक पर किया मुकदमा, 11 लाख करोड़ से अधिक रुपए की मुआवजे की मांग

फेसबुक की मुश्किलें कम होती दिखाई नहीं दे रही हैं। रोहिंग्याओं के संगठनों ने अमेरिका और ब्रिटेन में कंपनी पर केस किए हैं। इस केस में फेसबुक को म्यांमार में रोहिंग्याओं के नरसंहार के लिए जिम्मेदार बताया गया है। आरोप लगाया गया है कि फेसबुक की लापरवाही की ही वजह से रोहिंग्याओं का नरसंहार मुमकिन हुआ। सोशल मीडिया की एल्गोरिदम ने घटना के दौरान नफरती भाषणों को काफी बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया।

फेसबुक पर दोनों ही देशों में 150 अरब डॉलर यानि करीब 11 लाख 30 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की मुआवजे की मांग के साथ केस दर्ज हुआ है। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्कों में दर्ज शिकायत में यह आरोप लगाया गया है कि फेसबुक दक्षिण एशिया के एक छोटे देश में रोहिंग्याओं की जान का यह सौदा बाजार में बेहतर पकड़ बनाने के लिए तैयार कर रहा था।

ब्रिटेन में वकीलों की ओर से फेसबुक को भेजी गई चिट्ठी में साफतौर पर कहा गया है कि उनके मुवक्किल(रोहिंग्या) और उनके परिवारों को म्यांमार के नागरिक कट्टरपंथी औऱ सत्तापक्ष के अभियान के कार ही गंभीर हिंसा, हत्या और मानवाधिकारों के उल्लंघन का सामना करना पड़ा।

LIVE TV