रोहिंग्याओं को लेकर अनिल विज का विवादित बयान, कहा- यह कोई धर्माशाला नहीं जहां…

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बीते दिन यानी शुक्रवार को एक विवादित बयान दिया। अपने बयान में रोहिंग्याओं को लेकर उन्होंने कहा कि उनके बारे में अभी और जानकारी एकत्र की जा रही है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि भारत कोई धर्मशाला नहीं है जहां हर कोई भी आकर रह सकता है। हरियाणा के गृह मंत्री ने इस मामले को लेकर संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि, “हमारा देश कोई धर्मशाला नहीं है जहां कोई भी आकर रहना शुरू कर देगा।”

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कई रोहिंग्या शरणार्थी जम्मू, हैदराबाद, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और राजधानी दिल्ली में बसे हुए हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट की माने तो उसे अनुसार हरियाणा के मेवात में भी इनका आधार देखा जा सकता है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 2 रोहिंग्यों के खिलाफ कथित तौर से फर्जी पासपोर्ट बरामद किया गया है। वहीं उनके खिलाफ फर्जीवाड़े का मामला भी दर्ज किया जा चुका है। इसे लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जम्मू में रह रहे रोहिंग्या समुदाय के लोगों का सत्यापन किया जा रहा है और इसी दौरान दो रोहिंग्या के पास फर्जी पासपोर्ट होने का पता चला।

LIVE TV