यूरोप में रोम संधि की 60वीं वर्षगांठ पर मनाया जश्न

रोम संधिरोम। यूरोपीय संघ (ईयू) ने शनिवार को रोम संधि की 60वीं वर्षगांठ का जश्न मनाया। रोम संधि पर 1957 में हस्ताक्षर हुए थे जिसके बाद यूरोपीय आर्थिक समुदाय की स्थापना हुई थी। यूरोपीय संघ के अस्तित्व में आने से पहले इस समुदाय का ही सर्वोपरि वजूद था।

इस संधि के 60 साल बाद 27 देशों के नेता उसी कक्ष में एक बार फिर मिले जहां रोम संधि पर हस्ताक्षर हुए थे। इन्होंने यूरोप के साझा भविष्य की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

इस दस्तावेज में इस संघ को साझा हितों और मजबूत मूल्यों का अद्भुत संघ करार दिया है। एक ऐसा समुदाय जिसका शांति, स्वतंत्रता, लोकतंत्र, मानवाधिकारों और कानून के नियमों में विश्वास है।

LIVE TV