फिरोजाबाद : रोजेे रखकर कैदी मांग रहे अपने गुनाहों की माफी

रोजाफिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रमजान के इस पवित्र महीने में कैदी रोजा रख रहे हैं। जेल में 100 मुस्लिम बंदी रोजे रखकर खुदा से अपने गुनाहों की माफी मांग रहे हैं।

रोजा रख रहे कैदी

जेल के कैदी पहले दिन से ही रोजे रख रहे हैं। वे पूरे महीने रोजे रखेंगे। कैदी रोजेदारों के लिए जेल प्रशासन की ओर से सेहरी और इफ्तार नमाज अदा करने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

जेल प्रशासन के मुताबिक, रोजे  रखने वाले सभी कैदी पुर्वाह्न उठकर सहरी करते हैं और शाम को निर्धारित समय में इफ्तार कर रोजा खोलते हैं। जेल प्रशासन की ओर से इन मुस्लिम कैदियों को ड्राई फ्रूट्स अन्य आहार भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

दिन भर रोजा रखने के बाद वे अपने बैरक में इफ्तार करते हैं। इस पाक महीने में कैदी नमाज पढ़कर खुदा की इबादत में जुटे हुए हैं।

इस संबंध में जिला जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने बताया कि जेल प्रशासन मुस्लिम रोजदारो के लिए नमाज के लिए विशेष इंतजाम कर रहा है। ताकि उनके रोजे में सहूलियत हो, इसके लिए तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं।

LIVE TV