रैली में कार्यकर्ताओं की गलती से प्रियंका गाँधी शर्मिंदा, लगाये गए प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद के नारे

कई बार रैली में कार्यकर्ता कुछ ऐसी गलती कर देते हैं जिसकी वजह से बड़े नेताओं को भी शर्मिंदा होना पड़ता है. ऐसा ही कुछ वाकया कांग्रेस की रैली कर रही प्रियंका गांधी के साथ हुआ. इस रैली में कार्यकर्ताओं की गलती के कारण प्रियंका गांधी को शर्मिंदा होना पड़ा.

रैली के दौरान कार्यकर्ताओं को सोनिया गाँधी और प्रियंका गांधी के नाम के नारे लगाने थे. लेकिन कार्यकर्ताओं ने गलती से प्रियंका गांधी की जगह प्रियंका चोपड़ा के नाम के नारे लगा दिए. जिसे सुनकर मंच पर मौजूद प्रियंका गांधी असहज हो गयीं.इसके बाद जब पार्टी कार्यकर्ताओं को इस बात का पता चला तो उन्होंने अपनी गलती सुधार ली प्रियंका गांधी के नाम से जयकारे लगाए.

riyanka-Chopra-Priyanka-Gandhi-Vadra

कार्यकर्ताओं ने लगाये प्रियंका चोपड़ा जिन्दाबाद के नारे-

दरअसल, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में जनाक्रोश रैली करने जा रही है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी इस रैली में शामिल होंगे. दिल्ली के विधानसभा चुनाव से पहले होने वाली इस रैली को काफी अहम माना जा रहा है. इस रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी जान लगा दी है.

जानिए पेट्रोल-डीजल के दामों में कितना हुआ बदलाव, पढ़िए पूरी खबर

इसी रैली की रणनीति बनाने के लिए रविवार को बवाना क्षेत्र में एक सभा आयोजित की गई. इस सभा में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और पार्टी के अन्य नेता भी शामिल हुए. जब सुभाष चोपड़ा मंच पर खड़े होकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भर रहे थे, कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार पार्टी के जयकारे लगाने लगे. इसी दौरान गलती से प्रियंका गांधी की जगह प्रियंका चोपड़ा के नारे लगा बैठे.

LIVE TV