रेस्टोरेंट मालिक ने खरीदी इतनी महंगी मछली, जिसकी कीमत है किसी जेट प्लेन से ज्यादा…

कई देशों में मछली को मुख्य भोजन के तौर पर खाया जाता है, ऐसे देशों में मछली पकड़ने का व्यापार खूब फलता फूलता है। आपको बता दें दक्षिण भारत और पश्चिम बंगाल की तरफ भी मछली खाने वाले बहुत से लोग आपको मिल जाएंगे।

भारत के अलावा जापान में भी मछली को को काफी पसंद किया जाता है और यहां का ‘सूशी’ (पकवान) दुनियाभर में फेमस है। सूशी मछली से बनने वाली एक डिश है जिसे जापान के साथ ही सुनियाभर में पसंद किया जाता है।

 इतनी महंगी मछली

बता दें कि जापान के एक रेस्टोरेंट मालिक ने ऐसी मछली खरीदी है जिसकी कीमत में आप एक काम चलाऊ प्राइवेट जेट प्लेन खरीद सकते हैं।

अब तक अगर आप मछली खरीदने जाते हैं तो अगर आप महंगी से महंगी मछली भी खरीदते हैं तो ये आपको 1,000 से 1,500 रुपये तक मिल जाती है लेकिन आपको ये बात जानकार हैरानी होगी कि जापान के एक रेस्टोरेंट मालिक ने ऐसी मछली को खरीदा है जिसकी कीमत में आप आसानी से एक काम चलाऊ जेट प्लेन खरीद सकते हैं।

रेस्टोरेंट के मालिक ने इस मछली को नीलामी में 22 करोड़ रुपये में खरीदा है। बता दें कि यह एक टूना फिश है जो आम तौर पर सामान्य मछलियों के आकार की होती है लेकिन इस मछली का वजन 278 किलोग्राम है।

इस देश में 2011 के बाद से ठहर गया समय, कारण जानकर नहीं होगा यकीन…

इसे जापान के उत्तरी तट से पकड़ा गया है। इस मछली को नये साल के मौके पर टोक्यो के मछली बाजार में नीलाम किया गया है जिसमें इस मछली को भारी-भरकम रकम चुकाकर जापान के सूशी रेस्तरां चेन के मालिक कियोशी किमुरा ने खरीदा।

नीलामी के दौरान रेस्टोरेंट के मालिक कियोशी किमुरा ने इस मछली के लिए 33.36 करोड़ येन यानी 21.5 करोड़ रुपये (31 लाख डॉलर) की बोली लगाईं और इस मछली को अपने नाम कर लिया।

कियोशी किमुरा जापान में टूना किंग के नाम से मशहूर हैं और वो पहले भी ऐसी भरी भरकम टूना मछलियों को खरीद चुके हैं।

LIVE TV