रेप के बाद महिला के भांजे से करवाया दुष्कर्म, वीडियो वायरल

राजस्थान के अलवर से 45 वर्षीय महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। हैवानों ने महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देने के बाद उसके भांजे को रेप करने के लिए जबरन मजबूर किया। इसके बाद आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने 17 सितंबर को पुलिस स्टेशन पहुंचकर केस दर्ज करवाया। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को 6 नामजद समेत 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक राम मूर्ति जोश ने बताया कि एक महिला रिपोर्ट लिखवाने के लिए 17 सितंबर को रात तकरीबन 9.30 बजे तिजारा थाने पहुंची थी। उनके अनुसार प्राथमिकी के आधार पर एक नाबालिग समेत 6 आरोपियों की पहचान कर ली गयी है। इनमें से 2 की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस उपअधीक्षक कुशाल सिंह ने जानकारी दी कि शेखपुर थाना अंतर्गत रहने वाली 45 वर्षीय महिला 14 सितंबर को भांजे के साथ बाइक पर सवार होकर हरियाणा के कंसाली से अपने गांव वापस लौट रही थी। इसी बीच रास्ते में 5-6 युवकों ने रोककर महिला के भांजे के साथ मारपीट की फिर हाथ पैर बांधकर बंधक बना लिया।

इस बीच तिजारा के ही एक युवक ने महिला के भांजे के सामने उसके साथ दुष्कर्म किया।इस दौरान अन्य मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। फिर दवाब बनाते हुए भांजे को भी नग्न कर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करवाने का प्रयास किया गया। इसी के साथ पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाकर वायरल कर दी गयी। पीड़िता ने घऱ आने के बाद इस घटना का जिक्र किसी से भी नहीं किया। लेकिन जब उसे पता चला की वीडियो अलवर और हरियाणा के गांवों में लोगों के मोबाइल तक पहुंच चुका है तो उसने पति से आपबीती बताई फिर थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

LIVE TV