
रूस के वर्तमान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के अगले साल अपने पद से इस्ताफा देने की खबर सामने आ रही है। अभी जल्द ही पुतिन ने रूस के आजीवन राष्ट्रपति होने का चुनाव जीता था। एक जानकारी में यह बताया गया है कि व्लादिमीर पुतिन अगले साल जनवरी में अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। पुतिन के आचानाक इस्तीफे वासली बात से मीडिया ने पुतिन के परिजनों से बात की। मीडिया को उन के परिजनों मे बताया कि पुतिन कुछ समय से बिमार चल रहे हैं जिसके कारण अब उन्हें रिटायरमेंट ले लेना चाहिये। साथ ही मीडिया ने बताया कि पुतिन की प्रेमिका (काबेवा) व उनकी 2 बेटियों ने पुतिन को पद छोड़ने के लिए कहा है।

इस विषय पर मॉस्को के राजनीतिक वैज्ञानिक वलेरी सोलोवी (Vleri Solovi)ने जानकारी देते हुए कहा कि पुतिन के अचानक इस्तीफा देने के पीछे का कारण बिमारी हो सकता है क्योंकि पुतिन में पार्किसन बिमारी (Parkinson Disease) के लक्षण देखे गए थे। पुतिन की हालही में खींची गई तस्वीर का अध्ययन करने वाले पर्यवेक्षकों ने बताया कि पुतिन कुर्सी के आर्मरेस्ट को दबा रहे हैं जिससे उनके दर्द व पीड़ा का अनुमान लगाया जा रहा है। एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पुतिन दर्द के कारण अपनी उंगलियों को दबा रहे हैं। उनके पास दर्द निवारक दवा को भी देखा गया था जिससे उनकी पीड़ा जाहिर हो रही है।

राजनीतिक वैज्ञानिक वलेरी सोलोवी का कहना है कि पुतिन के द्वारा रूस के नए राष्ट्रपति की नियुक्त जल्द ही कर दी जाएगी। यदि हम बात करें न्यू यॉर्क पोस्ट की तो उसके मुताबिक नियुक्त किये गए राष्ट्रपति को उनका आखिरी उत्तराधिकारी बनने के लिए तैयार किया जाएगा।
वहीं इस मामले को पुतिन के कार्मचारियों ने एक अफवाह का नाम दिया है। इस खबर से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि राष्ट्रपति पुतिन का स्वास्थ सही नही है जिसके कारण रूस में जनवरी तक नए राष्ट्रपति की नियुक्ति की जा सकती है। जनवरी तक पुतिन अपने आजीवन राष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे देंगे।