रूस के एक शहर में सागर के तट पर मिली यह रहस्यमयी इमारत, जानें क्या है इसका इतिहास

दुनिया में आज भी ऐसी बहुत सारी जगह हैं जहां पर आज भी रहस्यमयी इमारतें मौजूद हैं जिसके बारे में शायद ही किसी को मालूम हो। इन प्राचीन इमारतों के बारे में दुनिया को तब पता चलता है जब कभी यहां पर खुदाई का काम होता हैं। इन इमारतों के बारे में जब दुनिया को पता चलता हैं तो वह हैरान रह जाते हैं। जैसे ही इस रहस्यमयी इमारत के बारे में हमारे भू-वैज्ञानिकों को पता चला वैसे ही वह खोज में जुटे जाते हैं।

 पर्यटन

यह रहस्यमयी इमारत रूस के एक शहर डर्बेंट के पास कैस्पियन सागर के तट पर मिली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह रहस्यमयी इमारत मध्ययुगीन किले नार्यन-कला के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित है यह इमारत करीब 1700 साल पुरानी हैं, जो पूरी तरह से भूमिगत और स्थानीय शेल चूना-पत्थर से निर्मित हैं।

जानिए महुआ के औषधीय उपयोग तथा फायदे

इस इमारत के बारे में खोज करने के लिए हमारे भू-वैज्ञानिक खुदाई का काम नहीं कर रहे हैं, क्योंकि ज्यादा खुदाई करने से यूनेस्को की धरोहर नार्यन-कला किले को नुकसान पहुंच सकता हैं। भू-वैज्ञानिक म्यूऑन रेडियोग्राफी की मदद से इस रहस्यमयी इमारत को स्कैन कर जानकारी जुटा रहे हैं।

इस काम में स्कोबेल्त्सिन इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर फिजिक्स लोमोनोसोव मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी और डागेस्टैन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता भी शामिल हैं। शोधकर्ताओं का कहना हैं कि यह इमारत एक क्रॉस के आकार में हैं। यह 36 फीट ऊंची, 50 फीट लंबी और 44 फीट चौड़ी हैं।

चुटकी भर हींग है बांझपन का अचूक नुस्खा, जानें कैसे

उनका मानना हैं कि यह दुनिया की सबसे पुरानी चर्चों में से एक हो सकती हैं। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना हैं कि यह एक जलाशय या एक जोरास्ट्रियन फायर मंदिर भी हो सकता हैं। वैज्ञानिक समूह की प्रमुख नतालिया पोलुखिना का कहना है कि यह एक आयताकार इमारत है। इसकी बनावट को देखकर लगता हैं कि यह एक पानी का टैंक हो सकता हैं। हालांकि, हम इसके बारे में अभी कुछ भी साफ-साफ नहीं कह सकते। फिलहाल इस इमारत के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाई जा रही हैं।

LIVE TV