दिव्यांका त्रिपाठी ने बेटी को दिया सरप्राइज, पूरी टीम ने मनाया जश्न

रुहानिका धवनमुंबई| लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ में पीहू का किरदार निभा रहीं बाल कलाकार रुहानिका धवन ने अपने सह-कलाकारों के संग जन्मदिन का जश्न मनाया।

स्टार प्लस के शो में पीहू की मां का किरदार निभा रहीं दिव्यांका त्रिपाठी ने शनिवार को अपनी ऑनस्क्रीन बेटी का जन्मदिन मनाकर सभी को चौंका दिया।

यह भी पढ़ें; पाकिस्तानी कलाकारों को करनी चाहिए आतंकवादियों की आलोचना : अनुपम खेर

रुहानिका धवन ने किया शुक्रिया

दिव्यांका ने कहा,”रुहानिका मेरे दिल के करीब है और मैं काफी समय से उसके जन्मदिन की तैयारियां कर रही थी। रुहानिका को सरप्राइज देने के लिए पूरी टीम ने मेरी मदद की।”

यह भी पढ़ें; हॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस का मोबाइल नंबर लीक, कॉल करना चाहेंगे

सरप्राइज से उत्साहित रुहानिका ने कहा, “सरप्राइज की योजना और सभी से तोहफे लेने के बाद मैं बेहद खुश हूं।”

इस सरप्राइज पार्टी के बाद रूहानिका ने दिव्यांका और सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया। रूहानिका ने कहा कि वह इस पार्टी से बहुत ही खुश हैं। उन्होंने  ऐसा सोचा भी नहीं था कि आज का दिन इतना मजेदार होगा।

LIVE TV