रिश्तेदार ने किया मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आस-पास के लोगों ने पकड़कर…

रिपोर्ट-देवेन्द्र निराला

छत्तीसगढ़-शासन-प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद देश भर में दुष्कर्म की वारदात पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। छत्तीसगढ़ में हुई अभी दो घटना ने सबको हैरत में डाल दिया है। ये घटना को लोग अभी भूल भी नहीं पाए है कि जिला मुख्यालय जांजगीर में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है।

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक,जांजगीर थाना क्षेत्र के ग्राम दर्राभाठा इशिका मोटल के पास श्मशान घाट में राजेन्द्र राजपूत नामक युवक एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का नाकाम प्रयास कर रहा था। तभी वहां रहने वाले एक दंपत्ति की नजर उस पर पड़ गई।

दुष्कृत्य की आशंका से जब यह दंपत्ति मौके पर पहुंचे तो मासूम बच्ची के साथ आरोपी दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था। इतना देखकर दंपत्ती का खून खौल गया और आरोपी को मासूम से अलग करते हुए उसकी जमकर धुनाई की गई। इसके बाद दंपत्ती ने 112 को कॉल कर मामले की सूचना दी, तब 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी को लेकर जांजगीर थाना के हवाले कर दिया।

‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ में ठेकेदार और ऑफसरों की मिलीभगत से बड़ा घोटाला

बताया जाता है आरोपी पीडि़ता बच्ची का सौतेला जीजा है और वह बच्ची को बाइक से जांजगीर ले जा रहा था।मौके पर अभी भी आरोपी की बाइक मौजूद थी। बाइक का नंबर सीजी 11 बी 2845 है। जिस तरह इस दंपत्ती ने आज एक मासूम को दरिंदे के चंगुल से बचाया उसके लिए सरकार को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत करने की जरूरत है।

LIVE TV