रितिक का फेसबुक अकाउंट हैक कर सोशल हुआ अंजान शख्स, मचा बवाल

रितिक रोशननई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन का फेसबुक अकाउंट एक अनजान शख्स ने सोमवार को हैक कर लिया। इसके बाद वह उनके अकाउंट से लाइव स्ट्रीमिंग करने लगा, उस दौरान करीब ढाई हजार लोग रितिक के अकाउंट से जुड़ गए।

इसी बीच रितिक की जगह लोगों ने एक दूसरे शख्स की डीपी उनके अकाउंट पर देखी, जिसके बाद लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़े सभी लोग हैरान रह गए।

रितिक रोशन का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक

दरअसल यह युवा रितिक के अकाउंट से कुछ लाइव तस्वीरें भी शेयर करने लगा। उनके फैंस को लगा कि वह रितिक हैं लेकिन जब डीपी देखी तो असलियत पता चली।

ख़बरों के मुताबिक, यह अनजान शख्स कोई आईटी जीनियस हो सकता है जिसने बड़ी आसानी से रितिक का अकाउंट हैक कर लिया था। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि इस शख्स ने ऐसे ही तुक्का लगाया होगा।

बहरहाल रितिक का फेसबुक अकाउंट जल्द ही रिकवर कर लिया गया।

रितिक रोशन ने इसकी जानकारी खुद अपने फैंस को दी। उन्होंने पोस्ट किया कि उनका अकाउंट किसी अनजान शख्स ने हैक कर लिया था। हालांकि मामला अब सुलझ गया है।

 

 

 

 

 

LIVE TV