कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के घोषणापत्र को ‘एक व्यक्ति’ की आवाज करार देते हुए मंगलवार को दावा किया कि इसे बंद कमरे तैयार किया गया है और इसमें दूरदर्शिता का अभाव है।उन्होंने यह दावा किया कि उनकी पार्टी का घोषणापत्र लंबे विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया है और उसमें जनता की आवाज शामिल है।
उनके इस बयान पर अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने पलटवार किया है। उनका कहना है कि यदि उन्होंने देश पर अपना ध्यान केंद्रित किया होता तो देश को उनके दृष्टिकोण के बारे में पता चल जाता।
गांधी ने ट्वीट किया है, ‘कांग्रेस का घोषणापत्र विचार-विमर्श के माध्यम से तैयार हुआ। इसमें 10 लाख से अधिक भारतीय नागरिकों की आवाज शामिल है। यह समझदारी भरा और प्रभावशाली दस्तावेज है।’ उन्होंने दावा किया, ‘भाजपा का घोषणापत्र बन्द कमरे में तैयार किया गया है। इसमें एक अलग-थलग पड़ चुके व्यक्ति की आवाज है। यह अदूरदर्शी और अहंकार भरा है।’
यूपी को मनाने के लिए छोटा घोषणापत्र लाएगी कांग्रेस, किसानों और कर्मचारियों पर रहेगा पूरा ध्यान
राहुल गांधी के बयान पर स्मृति ईरानी ने पलटवार करते हुए कहा, ‘राहुल गांधी का भाजपा से खास लगाव है। यदि उन्होंने देश पर अपना ध्यान केंद्रित किया होता तो देश को उनके दृष्टिकोण के बारे में पता चल जाता।
दृष्टिकोण होने के बावजूद उनकी कार्यक्षमता पर एक प्रश्नचिह्न है क्योंकि देश को अमेठी की स्थिति पता है। एक तरफ कुशल सरकार है जिसने न्यू इंडिया बनाने का संकल्प लिया है वहीं दूसरी तरफ एक आदमी है जो केवल घोषणाएं करता है।’
विदेशी महिला से शादी करना पड़ गया कारोबारी को भारी, सच्चाई जानकर उड़ गए होश
लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान से तीन दिन पहले भाजपा ने अपना घोषणापत्र सोमवार को जारी किया था। जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा, किसान कल्याण, युवा, आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेन्स’ की प्रतिबद्धता और महिला सशक्तिकरण पर खास जोर दिया गया है।