राहुल गांधी ने नोटबंदी को बताया मोदी की चाल, साथ ही खोल दी मोदी की पोल

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ही के दिन यानी 8 नवंबर 2016 को देश में 500 और 1000 रुपये के नोट को वैध मुद्रा से बाहर कर दिया था। इसको हम लोग नोटबंदी के नाम से भी जानते हैं। वहीं भाजपा के खिलाफ हमेशा तंज कसने वाले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपने अंदाजमें इस एतिहासिक घटना को याद किया। राहुल ने मोदी के द्वारा लागू की गई नोटबंदी को सोची समझी चाल का नाम देते हुए प्रहार किया। राहुल भाजपा सरकार को लेकर उनकी खामियों को जग जाहिर करने का मौका कभी भी नही छोड़ते।

आज के दिन भी मौका पाते ही राहुल ने मोदी पर सवालिया निशान बनाते हुए ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि, नोटबंदी प्रधानमंत्री की सोची समझी चाल थी ताकि आम जनता के पैसे से ‘मोदी-मित्र’ पूंजीपतियों का लाखों करोड़ रुपय कर्ज माफ किया जा सके। गलतफहमी में मत रहिए- गलती हुई नहीं, जानबूझकर की गयी थी। इस राष्ट्रीय त्रासदी के चार साल पर आप भी अपनी आवाज बुलंद कीजिए।’

साथ ही राहुल गांधी ने बताया कि इस विषय पर मनमोहन सिंह ने अनुमान लगाते हुए कहा था कि भारत की अर्थव्यावस्था को नुकसान पहुंचेगा और कुछ समय के बाद हमें उनकी बात सच होते हुए दिख रही है। राहुल ने मोदी पर आरोप लगाया कि नोटबंदी करने के पीछे का कारण काला धन नही बल्कि कुछ और था। राहुल ने बताया कि नोटबंदी के कारण जिस पैसे को आम जनता ने बैंकों में डाला था उस से मोदी ने अपने मित्रों (उद्योगपतियों) का कर्ज माफ कर दिया था।

राहुल ने खुले शब्दों में कहा कि मोदी ने आपसे आपके पैसै छीन कर अपने कुछ मित्रों को दिये हैं। राहुल ने लोगों से मोदी की अंदाज में अपील करते हुए कहा कि, ‘ भाइयों और बहनों हम सबको मिलकर इससे लड़ना होगा, मोदी जी ने हिन्दुस्तान का जो गर्व और शान हुआ करता था हमारी अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया है। हमें इसे मिलकर फिर से बनाना पड़ेगा। ‘

LIVE TV