राहुल गांधी के जन्मदिन पर दिल्ली कांग्रेस ने किया सेवा दिवस मनाने का एलान, जानिए क्या होगा खास?

कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्वाध्यक्ष राहुल गांधी का आज यानी शनिवार को जन्मदिन है। वहीं दिल्ली कांग्रेस ने राहुल के 51वे जन्मदिन के अवसर पर सोवा दिवस मनाने का एलान किया है। बताया जा रहा है कि इस दिन को और भी खास बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जरूरतमंदों को मास्क, जरूरी दवाएं और खाना बॉटेंगे। इसकी जानकारी खुद पार्टी ने दी।

आपको बता दें कि दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता नगर निगम के 271 वार्डों में मुफ्त राशन प्राप्त करने के लिए लाइन में लगे लोगों को बाटेंगे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता मास्क, दवाइयां, पका हुआ खाना, पानी और दूसरी जरूरी चीजें बाटेंगे। गौरतलब है कि कोरोना से बिगड़े हालातों के मद्देनजर दिल्ली सरकार जरुरत मंद लोगों को बिना राशन कार्ड के राशन मुहैय्या करा रही है। जिसके बाद अब कांग्रेस जरूरतमंदों का हाथ थामती नजर आ रही है।

वहीं इस खास दिवस को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार ने अपने एक बयान में कहा कि सेवा दिवस का लक्ष्य उन लोगों तक पहुंचना है, जिन पर महामारी का गहरा असर पड़ा है और ऐसे लोगों को मदद पहुंचानी है। अनिल कुमार ने बताया कि कांग्रेस के नेता उन लोगों के पास भी जाएंगे, जिन्होंने कोरोना की वजह से किसी अपने को खोया है और ऐसे लोगों की मदद करेंगे।

LIVE TV