राहुल गांधी करा रहे दुनिया के आगे भारत की जगहसाई, केंद्री मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा आरोप

कांग्रेस पार्टी के पूर्वाध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आज यानी बुधवार को निशाना साधा। अपने बयान में राहुल गांधी के लिए उन्होंने कहा कि वह अभी भी इटली से पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाए हैं। राहुल पर आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह (राहुल गांधी) शुरुआत से किसानों को भड़काने व गुमराह करने का काम कर रहे हैं। साथ ही दावा करे हुए कहा कि राहुल को गेहूं और जौ में फर्क नहीं पता, उन्हें बाछी और बाछा में फर्क नहीं पता उनके कारण देश की बदनामी पूरी दुनिया में हो रही है।

वहीं राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर जमीनी किसानों के लिए दिल्ली में मंत्रालय बनाया जा सकता है तो समुद्र के किसानों के लिए ऐसा क्यों नहीं हो सकता। राहुल गांधी के इस सवाल को लेकर भी केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री गिरिराज सिंह ने उन्हें घेरा। अपने ट्वीट के माध्यम से केंद्रीय मंत्री ने लिखा, “राहुल जी! आपको इतना तो पता ही होना चाहिए कि 31 मई, 2019 को ही मोदी जी ने नया मंत्रालय बना दिया और 20050 करोड़ रुपये की महायोजना (PMMSY) शुरू की जो आज़ादी से लेकर 2014 के केंद्र सरकार के खर्च 3682 करोड़  से कई गुना ज़्यादा है।”

राहुल गांधी को लेकर एक और ट्वीट साझा करते हुए मत्स्य पालन मंत्रालय संभालने वाले गिरिराज सिंह ने कहा कि, “राहुल जी! मेरा आपसे अनुरोध है कि आप नए मत्स्यपालन  मंत्रालय में आएं या मुझे जहाँ बुलाएं, मैं आ जाता हूं। मैं आपको नए फिशरी मंत्रालय के द्वारा पूरे देश तथा पुडुचेरी में चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में बताता हूं।”

LIVE TV