राष्ट्रीय कार्यकारिणी लिस्ट से बाहर होने के बाद वरुण गांधी ने दी प्रतिक्रिया

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति से बाहर किए जाने के बाद सांसद वरुण गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि बीते 5 वर्षों से एक भी एनइसी में भाग नहीं लिया है। इसलिए उनका मानना है कि उन्हें इसमें शामिल नहीं किया गया।

आपको बता दें कि भाजपा ने गुरुवार को 80 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की घोषणा की है। कई केंद्रीय मंत्री समेत लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गज नेताओं का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि वरुण गांधी और मेनका गांधी को इस लिस्ट में नहीं शामिल किया गया है। राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी का नाम भी इस लिस्ट से गायब है।

ज्ञात हो कि लगभग सवा साल पहले व्यापक फेरबदल कर अपनी नई केंद्रीय टीम बनाने वाले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। वहीं यह संयोग है कि टीम की घोषणा से कुछ समय पहले ही वरुण गांधी ने लखीमपुर खीरी घटना को लेकर एक वीडियो ट्वीट किया। इसके जरिए परोक्ष रुप से संदेश दिया गया कि कार्रवाई नहीं हुई तो लोगों के मन में भई सरकार का अंहकार बैठ जाएगा।

LIVE TV