रूस ने दी धमकी, ट्रंप को जिताओ या मरने के लिए तैयार रहो

राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिनमॉस्को| रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन के एक सहयोगी ने अमेरिका के लोगों को परमाणु युद्ध की धमकी दी है| पुतिन के करीबी व्लादीमिर ज़िरीनोवोस्की ने एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका वाले या तो डॉनल्ड ट्रंप को वोट दें या फिर परमाणु युद्ध के लिए तैयार रहें|

राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन के सहयोगी ने धमकाया

व्लादीमिर ने कहा कि ट्रंप ही इकलौते इंसान हैं जो कि मॉस्को और वॉशिंगटन के बीच बढ़ती दूरियों को कम कर सकते हैं| वहीँ, डेमोक्रैटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन तीसरा विश्व युद्ध छेड़ सकती हैं|

उन्होंने कहा कि रूस और अमेरिका के बीच बेहद बुरे संबंध हैं| अमेरिकी नागरिकों को ध्यान रखना चाहिए कि वे ट्रंप को वोट देकर ही इस दुनिया में शांति कायम रख पाएंगे| वहीँ, अगर लोग हिलरी को वोट देते हैं, तो दुनिया में हर जगह हिरोशिमा और नागासाकी दिखाई देंगे|

जिरीनोवोस्की को पुतिन की ओर से देश का एक उच्च सम्मान भी दिया जा चुका है| जिरीनोवोस्की का यह बयान ऐसे समय में आया है जब सीरिया और यूक्रेन को लेकर रूस और अमेरिका के बीच ठनी हुई है|

 

 

LIVE TV