राशिफल 6 अक्टूबर 2020 : कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं आपके तारें, पढ़ें आज का राशिफल

कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन, क्या करना होगा उचित और किस काम से बचें। सफलता पाने के लिए क्या करने होंगे उपाय। जानें इन सभी सवालों का जवाब।

मेष रशि
आपकी राशि का स्वामी है मंगल। इस राशि के जातक काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे। अटका हुआ पैसा निकालने में सफलता मिलेगी। लक्ष्मी जी की आराधना करें।

वृषभ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शुक्र। इस राशि के जातकों को अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। रोज़गार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भगवान विष्णु जी की आराधना करें।

मिथुन राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। इस राशि के जातकों की धन प्राप्ति सुगम होगी। बड़ी समस्या से निजात मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी भगवान शिव जी का जलाभिषेक करें।

कर्क राशि
आपकी राशि का स्वामी है चंद्रमा। इस राशि के जातक विवाद करने और जल्दबाजी से बचें। भाग्य का साथ मिलेगा। भगवान गणेश जी की आराधना करें।

यह भी पढ़ें : ब्रेकफास्ट का बढ़ाएं ज़ायका स्टफड इडली के साथ, जानें इसको बनाने की विधि

सिंह राशि
आपकी राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के जातकों को कर्ज लेना पड़ सकता है। आर्थिक समस्या रहेगी। शनि स्त्रोत का पाठ करें। मां दुर्गा की आराधना करें।

कन्या राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। इस राशि के जातक अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार ठीक चलेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेंगे। हनुमान जी की चालीसा का पाठ करें।

तुला राशि
आपकी राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के जातकों को वृ‍द्ध व्यक्तियों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। विष्णु सहस्त्र नाम का पाठ करें।

वृश्चिक राशि
आपकी राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के जातकों की आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। आपके नए मित्र बन सकते हैं। भगवान गणपति जी की आराधना करें।

धनु राशि
आपकी राशि का स्वामी गुरू है। इस राशि के जातकों को पुराने किए गए प्रयासों का फल मिलेगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। माता लक्ष्मी जी की आराधना करें।

मकर राशि
आपकी राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के जातकों का व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करें।

कुम्भ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शनि। इस राशि के जातकों के शत्रु पस्त होंगे। प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी। अज्ञात भय सताएगा। एकाग्रता की कमी होगी । तेल का दान करें ।

मीन राशि
आपकी राशि का स्वामी गुरू है। इस राशि के जातकों की भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। गरीबों की सहायता करें। भगवान विष्णु जी की आराधना करें।

LIVE TV